logo

चटनी डॉन प्रिया सिंह ने ब्लेड से काट लिया खुद का गला और हाथ, MGM अस्पताल में भर्ती

4903news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
चटनी डॉन के नाम से मशहूर प्रिया सिंह ने आत्महत्या की कोशिश की है। उसने खुद का गला और हाथ ब्लेड से काट लिया। जिसके बाद वह भयानक रूप से घायल हो गई है। उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया है। उसने नशे की 20 गोली खाई थी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया और उसे लेकर MGM अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। 

चटनी डॉन ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम 
जब चटनी डॉन से पूछा गया की उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया तो उसने बताया कि सोनारी पुलिस ने उसे एक मामले में सरेंडर करने के लिए थाना बुलाया। जबकि उसपर कोई मामला है ही नहीं। बिट्टू, जाफर अली और सन्नी नामक युवक ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस इसी मामले में उसे थाने बुलाकर टॉर्चर कर रही थी। वह पहले से ही ब्लेड लेकर थाना गई थी। उसने नशे की 20 गोली खाई थी। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। 

कई मामले दर्ज है प्रिया सिंह के नाम पर 
सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता इस मामले में कहती है कि प्रिया सिंह को किसी मामले के लिए थाना नहीं बुलाया गया था। वो खुद थाना आई थी। थाना में वह नशे में और ब्लेड से हाथ और गला काट कर आई थी।बल्कि पुलिस तो उसे अस्पताल लेकर गई। प्रिया सिंह का किसी युवक ने 25 हजार रुपए लिया है। पैसे वापस दिलाने के लिए वह थाना आई थी। लेकिन उसने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं करवाया था।लेकिन पैसे वापस दिलाने की मांग कर रही थी।चटनी डॉन के खिलाफ कई केस थाने में दर्ज है।