logo

दीवाली के बाद बढ़ेगी ठंड फिर भी सेहत को लेकर रहें सतर्क, फिलहाल साफ़ रहेगा मौसम 

14125news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में पिछले कई दिनों से मौसम बिलकुल साफ़ है। कभी धूप अधिक तेज हो जाती है जिससे गर्मी का अहसास होने लगता है। शाम को सूर्य ढलते ही ठंड का एहसास शुरू हो जाता है। आज भी राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में नर्मी बरकरार है। 

5-6 दिनों तक यही रहेगा मौसम का हाल 
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5-6 दिनों तक मौसम में इस कोई खास बदलाव नहीं होगा।  फिलहाल न ही बारिश होगी ना ही ठंड बढ़ेगी क्योंकि सूरज दक्षिण यान है। दीवाली के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। सर्दी के लिए फिलहाल हवा का पैटर्न माकूल नहीं है। इसके लिए हवा का रुख नॉर्थ वेस्टर्ली या नॉर्दन होना चाहिए। या पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के कारण भी तापमान में गिरावट है। फिलहाल दोनों चीजें नहीं हो रही है। अधिकतम तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कैसा रहा मौसम
बता दें कि झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में ठंड की अहसास होने लगी है। ऐसे में अगर आप किसी काम से बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़ा जरूर पहने। नहीं तो इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। एमजीएम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि शुरुआती और अंतिम ठंड से लोगों को बचने की जरूरत होती है। बीते पांच दिन में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। 29 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में दिवाली के बाद ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।