logo

आरपीएन सिंह ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात, सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर दी बधाई

16594news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामना दी। कहा कि पिछले 2 सालों में कोरोना महामारी के बीच हेमंत सोरेन की सरकार ने विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए राज्य की जनता की उम्मीदों और आकांक्षा को पूरा करने का काम किया है। 

 

मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना की
आरपीएन सिंह ने कहा कि सरकार विकास की गति को लगातार तेज कर रही है और समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया कि वे समाज के हर वर्ग और तबके के हित में योजनाओं को बना रहे हैं। उनकी ईमानदार सोच, विजन और कार्यों से झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने की क्षमता रखता है। आने वाले दिनों में भी यह सरकार विकास के नए आयाम लिखेगी।


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह ने राजभवन जाकर  राज्यपाल से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे।

 

कांग्रेस प्रभारी के सीएम से मिलने के मायने
कांग्रेस पार्टी सरकार के काम काज से तो संतुष्ट है, लेकिन कई मुद्दे पर सरकार से इतर पार्टी की राय है। राष्ट्रीय राजनीति करने वाली पार्टी भाषा की उपेक्षा से सरकार से नाराज है। साथ ही 20 सुत्री का गठन करने को लेकर भी वे सरकार पर दबाव बना रही है। कांग्रेसी विधायकों की शिकायत है कि राज्य के अधिकारी उनकी बातों को ध्यान से नहीं लेते। इस लिए कई छोटे- छोटे काम अधर में लटके रहते हैं। 

झारखंड कैबिनेट में फेरबदल के कयास जारी
चर्चा इस बात को लेकर भी है कि मंत्रिमंडल में कुछ फेर बदल होना है। जिसमें कांग्रेस के दो मंत्री के शामिल होने की सूचना है। अब मंत्रिमंडल का फेर-बदल कब होगा और कौन कौन नये चेहरे होंगे। इस बात पर भी पार्टी गंभीरता से चर्चा करने का मन बना रही है।