logo

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, शनिवार को कोरोना संक्रमित पाई गयी थीं

7524news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हॉस्पिटल से डिस्चार्च कर दिया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। द्रौपदी मुर्मू शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गयी थीं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियातन राज्यपाल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। 

शनिवार को हुई थी संक्रमण की पुष्टि
झारखंड में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। राजधानी रांची में सर्वाधिक कोरोना मरीज हैं। राज्यपाल को दिन में कई लोगों से मुलाकात करना होता है। इसी बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव पाई गयी थीं। झारखंड राजभवन के डॉक्टर रोहित शर्मा ने बताया था कि शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की आरटी-पीसीआर जांच की गयी जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

हालत ठीक होने पर किया गया डिस्चार्ज
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का इलाज कर रहे डॉक्टर विजय मिश्रा ने शनिवार को बताया था कि संक्रमित होने के बाद शनिवार शाम को उन्हें मेडिका में भर्ती करवाया गया था। सीटी स्कैन में नके फेफड़े में हल्के पैचेज पाए गए थे। उन्होंने तब कहा था कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। उनके गले में थोड़ा संक्रमण है। अब हालत ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।