logo

Corona News : चंडीगढ़ में सीवेज के पानी में मिला कोरोना वायरस, WHO के निर्देश पर हुई थी जांच

चंडीगढ़ में सीवेज के पानी में मिला कोरोना वायरस, WHO के निर्देश पर हुई थी जांच

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

सीवेज के नमूनों में कोरोना वायरस मिली है। सैंपल चंडीगढ़ से इकट्ठा किया गया था। सैंपल की जांच पीजीआई (चंडीगढ़) के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य सगठन और आईसीएमआर ने इस तरह की जांच की अनुशंसा की ताकि पर्यावरण पर पड़ रहे कोरोना के असर को परखा जा सके। 

इन शहरों से इकट्ठा किया था सैंपल
पीजीआई (चंडीगढ़) के प्रोफेसर मिनी पी सिंह ने कहा कि हमने बीते दिसंबर महीने में वेस्ट-वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से नमूना इकट्ठा करना शुरू किया था। ना केवल चंडीगढ़, बल्कि अमृतसर सहित पंजाब के अन्य हिस्सो से भी सैंपल लिया गया था। हर हफ्ते सैंपल की जांच की जा रही थी। दिसंबर में जो सैंपल इकट्ठा  किया गया था, उसमें कोरोना वायरस नहीं मिला था। 

सीवेज के पानी में पाया गया वायरस
प्रोफेसर मिनी पी सिंह ने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ के सीवेज के पानी में कोरोना वायरस पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जल्दी ही दिल्ली के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स से भी इस तरह की जांच के लिए नमूने पीजीआई (चंडीगढ़) भेजा जा सकता है। 

सीवेज से वायरस की जांच कितनी अलग
गौरतलब है कि इंसानों के सैंपल की जाचं के मुकाबले इसकी जांच की प्रक्रिया काफी अलग होती है। इसमें 2-3 एमएल सीवेज पानी को तीन दिन तक सुरक्षित रखकर गाढ़ा होने दिया जाता है। इसके बाद इसमें से न्यूलिक एसिड हटाक पानी को साफ किया जाता है। इससे सीवेज के पानी में पाया जाना वाला संभावित वायरस अलग हो जाता है। फिर इस सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर मशीन से की जाती है। ये पता लगाने के लिए वायरस है या नहीं