logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डीजी और सीसीएल के सीएमडी ने की मुलाकात, दी नव वर्ष की बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डीजी और सीसीएल के सीएमडी ने की मुलाकात, दी नव वर्ष की बधाई

द फॉलोअप टीम, रांची:

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज  झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह (पुलिस महानिदेशक) ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

DGP के अलावा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पी एम प्रसाद भी सीएम से मिले। उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों भेंट को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।