द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने महिला के बाल पर थूंकने वाले मामले में माफी मांगी है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जावेद हबीब ने कहा कि अगर कुछ लोगों को ठेस पहुंती है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा काम केवल लोगों को शिक्षित कनरा है। मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। किसी को दुख पहुंचा हो तो माफी मांगता हूं।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मांगी माफी
इससे पहले जावेद हबीब ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करके भी माफी मांगी थी। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए जावेद हबीब ने कहा था कि मेरे सेमिनार अक्सर काफी लंबे और प्रोफेशनल होते हैं। उसमें ह्यूमर डालना जरूरी हो जाता है। मेरी उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि किसी को दुख पहुंचा हो तो सॉरी यार। माफ कर दो।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
गौरतलब है कि मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को चिट्ठी लिखी है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच की जा रही है। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि जावेद हबीब के खिलाफ, किसी का अपमान करने तथा महामारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच उस महिला का वीडियो भी सामने आया, जो पीड़िता हैं।

पीड़िता ने जावेद पर लगाया संगीन आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक मामला मुजफ्फरनगर का है। यहां मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट एक सेमिनार में शामिल होने आये थे। इस दौरान वो स्टेज पर लोगों को हेयर स्टाइल की टिप्स दे रहे थे। वो एक महिला के बाल काट रहे थे। तभी उन्होंने अचानक महिला के बालों में थूक दिया। थूकने के बाद उन्होंने कहा कि यदि पानी ना मिले तो आप थूक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं पीड़िता पूजा गुप्ता ने कहा कि मैं पार्लर संचालित करती हूं। जावेद हबीब सर का सेमिनार अटेंड करनी गई थी। वहां जो भी हुआ वो अपमानजनक था।