logo

घरेलु विवाद में पिता ने ली 21 वर्षीय पुत्र की जान, आरोपी की तलाश जारी

घरेलु विवाद में पिता ने ली 21 वर्षीय पुत्र की जान, आरोपी की तलाश जारी

द फॉलोअप टीम, रांची: 

पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। मामला घरेलु विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक पिता शराब के नशे में धुत था। ये सनसनीखेज घटना रातू थानाक्षेत्र अंतर्गत हुरहुरी टोला में घटी। घटना शुक्रवार रात 8 बजे तक बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। 

हत्या के बाद पिता मौके से भाग गया
मिली जानकारी के मुताबिक पिता रफीक खान ने अपने 21 वर्षीय पुत्र एकराम खान की हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि शुक्रवार की रात तकरीबन 8 बजे घरेलु विवाद के बीच मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।