logo

गैस सिलेंडर में आग लगने से 5 लोग झुलसे, घर का सामान जलकर राख

9147news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा:

जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहाडंडा के एक घर मे पांच लोग आग से झुलस गए। घटना शनिवार रात की है। रसोई गैस में सिलिंडर लीक हो रही थी लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं चला। माचिस जलाते ही सिलेंडर में आग लग गई। जिससे पांच लोग झुलस कर घायल हो गए। 

माचिस जलाते ही सिलेंडर में लगी आग
महिला नजबुन निशा ने बताया कि वह रात में खाना बनाने के लिए रसोई में गई थी। जैसे ही उसने माचिस जलाया गैस सिलेंडर में आग लग गई। खपरैल का घर होने की वजह से आग तुरंत ही पूरे घर में फैल गई। कोई भी नहीं जा पा रहा था। परिवार के सदस्य किसी तरह से जान बचाकर निकले और शोर मचाया। आग को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और अफरा-तफरी मच गई।

घर का सारा सामान जलकर खाक
इस घटना में घर में रखा फ्रिज, गोदरेज, अलमीरा, पलंग, कूलर, बर्तन समेत करीब 2 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। घायलों में 36 वर्षीय नजबुन निशा, 24 वर्षीय अख्तर खान,16 वर्षीय जावेद खान, 19 वर्षीय नगमा खातून और 15 वर्षीय नाजिया खातून शामिल हैं। ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर पहुंचाया। थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान व पुलिस जवान समेत ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।