द फॉलोअप टीम, धनबाद:
28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कड़ी में धनबाद में भी कांग्रेस कार्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दरम्यान यहां एक अजीब वाकया घटा। झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को अनोखे अंदाज में आसीर्वाद दिया और दुलार किया। उन्होंने पूर्णिमा नीरज सिंह को उसी तरह से प्यार दिया जैसे कि कोई मां अपने बच्चे को प्यार देती है।
हैरान रह गये सारे कांग्रेसी कार्यकर्ता
धनबाद कांग्रेस कार्यालय में ये अनोखा नजारा देख कार्यकर्ता भी हक्के-बक्के रह गये। इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि हो सकता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मन्नान चच्चा धनबाद से टिकट पाने में पूर्णिमा नीरज सिंह की सहायता करें। गौरतलब है कि जिंदगी के 80 वसंत देख चुके मन्नान मल्लिक अभी भी राजनीति में सक्रिय हैं। वो धनबाद विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी बनाये रखना चाहते हैं। उनकी नजर धनबाद नगर निगम पर भी है। धनबाद कांग्रेस में उनका खासा महत्व है।

कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय मन्नान चच्चा
गौरतलब है कि धनबाद में कांग्रेस के अधिकांश कार्यकर्ता उनको मन्नान चच्चा कहकर संबोधित करते हैं। गौरतलब है कि स्थापना दिवस को लेकर जारी कार्यक्रम के बीच जब झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उनसे मिलने आईं तो उन्होंने उनका सिर पकड़ लिया और बच्चों की तरह दुलार किया। कुछ लोग इस वाकये को धनबाद नगर निगम चुनाव से जोड़कर देखते हैं तो वहीं कुछ लोगों को लगता है कि मन्नान चच्चा पूर्णिमा नीरज सिंह को लोकसभा का चुनाव लड़वाना चाहते हैं। हालांकि ये तो वक्त ही बतायेगा।

लोकसभा का टिकट चाहती हैं पूर्णिमा नीरज सिंह!
गौरतलब है कि पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया की विधायक हैं। वो कांग्रेस की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। उनकी नजर लोकसभा के टिकट पर भी है। वो धनबाद लोकसभा सीट से अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की महात्वाकांक्षा रखती हैं।