logo

3 साल पहले किया था प्रेम-विवाह, अब फंदे से झूलती मिली लड़की की लाश

9981news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

पाटन ब्लॉक के करर खुर्द गांव में एक युवती ने फांसी लगा ली। महिला की पहचान 21 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा अपने पति की प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। पूजा ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। तीन साल में ही इसका दुखद अंत हो गया। 

बदल गया था पति का व्यवहार
कहा जा रहा है कि शादी के बाद से उसके पति का व्यवहार बदल गया था। थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि 3 साल पहले दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। पति से तंग आकर महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। 

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
रविवार की सुबह घर के एक कमरे में पूजा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।  पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।