logo

सुरक्षा : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय बने आर्मी वाइस चीफ, कब होगी नए CDS की नियुक्ति

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय बने आर्मी वाइस चीफ, कब होगी नए CDS की नियुक्ति

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

इस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय को प्रमुख रक्षा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की शहादत के बाद से ही ये पद खाली है। इस बीच सरकार ने फिलहाल उपाध्यक्ष पद का ही एलान किया है। बता दें कि जनरल मनोज पांडेय लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती का स्थान लेंगे तो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। चलिए लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय के बारे में जानते हैं। 

 


 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय का करियर
गौरतलब है कि जनरल मनोज पांडेय भारतीय सेना के क्रॉप्स ऑफ इंजीनियरिंग में दिसंबर 1982 में कमीशन हुये थे। मनोज पांडेय स्टाफ कॉलेज कैंबर्ले (यूनाइटेड किंगडम) से ग्रेजुएशन किया। बाद में हाई कमांड कोर्स के लिए आर्मी वॉर कॉलेज, एमएचओ-डब्ल्यू औऱ नेशनल डिफेंस कॉलेज दिल्ली गये। 37 साल की सेवा के दौरान जनरल मनोज पांडेय ने ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने जम्मू कश्मीर सीमा पर लाइन ऑफ कट्रोल में इंजीनियर रेजिमेंट में सेवा दी।

 

 

इन अहम इलाकों में रही जनरल पांडेय की तैनाती
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय ने पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में एक पर्वतीय डिवीजन और 1 कोर का नेतृत्व किया। साथ ही साथ जनरल पांडेय ने उत्तर-पूर्व में काउंटर इमर्जेंसी ऑपरेशन क्षेत्र में सेवा दी। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय ने इथियोपिया और इरिट्रिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन के मुख्य इंजीनियर के रूप में महत्वपूर्ण स्टाफ असाइमेंट के तहत सेवा दी। वो सेना मुख्यालय में महानिदेशक के पद पर भी रहे जहां उन्होंने सैनिकों क अनुशासन तथा कल्याण के लिए काम किया। 

 

अभी भी खाली है प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का पद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रमुख रक्षा उपाध्यक्ष के पद पर तो नियुक्ति कर दी लेकिन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी सीडीएस का पद खाली है। गौरतलब है कि बीते 8 दिसंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर नीलगिरि की पहाड़ियों में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 12 अन्य जवानों के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शहीद हो गये थे। दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पत्नी की भी मौत हो गई थी।