logo

Cyber Crime : देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया का फेसबुक अकाउंट हैक, जानिए हैकर्स ने क्या पोस्ट किया 

देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया का फेसबुक अकाउंट हैक, जानिए हैकर्स ने क्या पोस्ट किया 

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
साइबर सिक्योरिटी के तमाम लॉक के बाव़जूद हैकेर्स अपने मक़सद में न जाने कैसे क़ामयाब हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही रविवार की रात हुआ कोल इंडिया के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के साथ। आपको बता दे कि रविवार की रात देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया। इस फेसबुक पेज से करीब 1 लाख लोग जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि अकाउंट रात के करीब 9:15 बजे हैक किया गया।


क्या किया हैकेर्स ने अकाउंट के साथ
कंपनी का कहना है कि इस अकाउंट से हर दिन कंपनी की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाती है। हैकरों ने कंपनी का अकाउंट हैक करने के बाद कोल इंडिया के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से कई आपत्तिजनक वीडियो व फोटो आदि पोस्ट किये। सारे वीडियो टिक टॉक मिलियन व्यूज टॉप ट्रेंडिंग’ जैसे स्लोगन के साथ पोस्ट किया गया। कंपनी के आइटी सेल हैकेर्स के बारे में पता लगाने में जुटी है।


कंपनी का आइटी सेल
कई सिक्योरिटी होने के बाद भी अकाउंट हैक होना कंपनी के आइटी सेल के लिए चैलेंजिंग बात है। इस हैक में सेल की लापरवाही भी शामिल है। फिलहाल आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी का आइटी सेल हैकरों का पता लगाने और अकाउंट को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रहा है। इधर सीएमडी समीरण दत्ता को बीसीसीएल के निदेशक वित्त (डीएफ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीएमडी 29 दिसंबर से अगले तीन माह या नये डीएफ की नियुक्त होने तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।