logo

अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, भतीजी रचना ने मीडिया को क्या बताया!

अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, भतीजी रचना ने मीडिया को क्या बताया!

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की हेल्थ अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर फिलहाल आईसीयू में हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहीं डॉ. प्रतीत समधानी ने बताया कि गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में हैं। हम उन्हें अभी 10 से 12 दिनों तक निगरानी में रखेंगे। 

निमोनिया से भी पीड़ित हैं लता
लता मंगेशकर का इलाज कर रही डॉ. प्रतीत समधानी ने बताया कि गायिका कोविड के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। उनकी उम्र को देखते हुये फिलहाल उनको आईसीयू वार्ड में ही रखा गया है। गौरतलब है कि लता मंगेशकर को 2 दिन पहले सांस लेने में शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी भतीजी लगातार उनका हेल्थ अपडेट दे रही हैं। 

लता मंगेशकर की भतीजी ने बताया
लता मंगेशकर की भतीजी  रचना ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि उनको कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती करवाया गया। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। हर तरह की एहतियात बरती जा रही है। उनका खयाल रखा जा रहा है।