logo

2023 में राजस्थान में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी BJP, जयपुर में बोले गृहमंत्री अमित शाह

15775news.jpg

द फॉलोअप टीम, जयपुर: 

गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। गृहमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगी। अमित शाह ने कहा कि अशोक गहलोत की इस बेकार और भ्रष्ट सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेंकना चाहिए और यहां बीजेपी को शासन करने देना चाहिए। 

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला
अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और गहलोत सरकार पर करारा हमला बोला। कहा कि कांग्रेस वालों को मेरी बात सुननी चाहिए। आपने गरीबी हटाओं की जगह गरीब हटाओ किया। मोदी सरकार ने देश में 11 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण करवाया। 13 करोड़ घरों में गैस सिलेंडर दिया। 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा दी। 

राजस्थान के दौरे पर हैं अमित शाह
गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह इस वक्त राजस्थान के दौरे पर हैं। रविवार की सुबह गृहमंत्री जैसलमेर में थे। जैसलमेर में अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। परेड की सलामी ली। शनिवार को भी गृहमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ भोजन किया और इसे अविस्मरणीय पल बताया। इस बीच वो जयपुर भी पहुंचे। 

2022 में पांच राज्यों में होंगे चुनाव
गौरतलब है कि आगामी कुछ महीनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में चुनाव होंगे। उपरोक्त पांच में से 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बाकी 1 (पंजाब) में कांग्रेस की सरकार है। 2022 में ये चुनाव होंगे। इसके बाद 2023 में राजस्थान में चुनाव है। गौरतलब है कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा सरकार गिरी और गहलोत की सरकार बनी।