द फॉलोअप टीम, डेस्क:
किशोरों के टीकाकरण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 3 करोड़ से ज्यादा किशोरो को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ये जानकारी दी। गौरतलब है कि बच्चों को कोवैक्सीन का टीका दिया जा रहा है।
3 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण
गौरतलब है कि भारत में किशोरों को कोविड टीका लगाने की शुरुआत 3 जनवरी से हुई थी। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी। कहा था कि 3 जनवरी से सभी राज्य किशोरों के टीकाकरण को लेकर बुनियादी ढांचा विकसित करें। फिलहाल सभी किशोरों को कोवैक्सीन का ही टीका लगाया जा रहा है। 10 दिन में 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों को टीका लगा देना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि कही जायेगी। हालात के हिसाब से भी ये जरूरी था।
महामारी विशेषज्ञों की ये थी चिंता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब अगस्त-सितंबर में तीसरी लहर अंतिम चरण में थी तब महामारी विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों ने आशंका व्यक्त की थी कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। ऐसा दो आधार पर कहा गया था। पहला था महामारी का पैटर्न। पहली लहर में बुजुर्ग आबादी प्रभावित हुई थी वहीं दूसरी लहर में नौजवानों को नुकसान हुआ। इस बीच व्यस्क आबादी को टीका भी लगना शुरू हो गया था।
बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल जारी
गौरतलब है कि विदेशों में 3 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। हालांकि, भारत में अभी इसमें वक्त लगेगा। वैक्सीन का ट्रायल जारी है। जो किशोर टीका लगवाना चाहते हैं, उनको को-विन एप पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।