logo

Corona Update: 24 घंटे में मिले 27,553 कोरोना संक्रमित मरीज, ओमिक्रॉन के मामले 1,525 तक पहुंचे

Corona Update: 24 घंटे में मिले 27,553 कोरोना संक्रमित मरीज, ओमिक्रॉन के मामले 1,525 तक पहुंचे

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 27 हजार 53 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस बीच 9 हजार 249 लोग ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गये हैं। एक्टिव कोरोना केस की संख्या एक बार भी लाख के ऊपर चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 22 हजार 801 है। 

ओमिक्रॉन के मामलों में दिखा उछाल
गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तो बढ़ ही रही है, साथ ही साथ ओमिक्रॉन के मामलों में भी उछाल देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 1 हजार 525 लोग ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाये गये हैं। 

पूर्वोत्तर राज्यों में भी कोरोना का कहर
आमतौर पर महामारी से कम प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों में भी केस बढ़ता दिख रहा है। असम में कोरोना के 150 नये मामले रिपोर्ट किए गये। 102 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी। इस बीच असम में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। यहां फिलहाल 918 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिजोरम में 84 नये संक्रमित मिले जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 1 हजार 715 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। 

सीएम अरविंद केजरीवाल की आपात मीटिंग
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई है। इनके अलावा केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई है। इसमें कुछ कड़े फैसले लिये जा सकते हैं।