logo

भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित

16915news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक गामा सिंह स्मृति सभागार रातू रोड रांची में रांची महानगर के अध्यक्ष गोपाल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध, सिमडेगा में मॉब लिंचिंग का जिक्र किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में एक सौ करोड़ से अधिक कोविड-19 करें कर जीवन सुरक्षा, अर्थव्यवस्था की मजबूती, नए रोजगार का सृजन, अंत्योदय योजना का लाभ, पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन, पेट्रोल डीजल की मूल्य में कमी से आम जनता को राहत, अनु की उन्नति को सर्वोच्च प्राथमिकता आदि पारित किया गया। बैठक में मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने के कार्य की प्रशंसा की गई और राज्य सरकार से इस अनुशंसा को जल्द लागू करने का अनुरोध किया गया। बैठक में राज्य सरकार के असंवैधानिक कार्यों की निंदा की गई और युवाओं तथा छात्रों को चलने वाली सरकार बताया गया। बैठक में गरीब, आदिवासी पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया गया।

राज्य सरकार जल्द ओबीसी आयोग का गठन करें : सीपी सिंह

बैठक में पूर्व मंत्री रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राज्य में ओबीसी की संख्या 50% से अधिक है। यहां संख्या 51% हो सकती है किंतु 49% नहीं। इसलिए राज्य सरकार को अविलंब पिछड़ा समाज को 27% आरक्षण देना चाहिए। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सह रांची के महापौर डॉ आशा लाकड़ा ने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल व्याप्त है। सरकार मोब लिंचिंग को रोक पाने में असमर्थ है। सिमडेगा में संजू प्रधान की हत्या की जांच राज्य सरकार को जल्द करनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा राज्य में बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द से जल्द राज्य में सभी परीक्षाओं और नौकरियों में ओबीसी को 27% आरक्षण देने की मांग की।

 

मंच का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री राजकुमार महतो ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के महामंत्री राम मनोज साहू ने किया। इस अवसर पर भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष के के गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, लीगल सेल संयोजक सुरेश प्रसाद, भाजपा रांची महानगर के महामंत्री वरुण साहू , भाजपा रांची महानगर के उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, अनिल महतो, अशोक चंचल, विपिन वर्मन, रौनक चौधरी, ज्योति भगत, नरेंद्र साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल सहित सभी मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे।