द फॉलोअप टीम, रांची:
भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच झारखण्ड की राजधानी रांची में 19 नवंबर को होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के ख़त्म होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी 20 और 2 टेस्ट खेला जाना है। पहला मैच जयपुर में कल हो चुका है जिसमे भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की है।
रांची एयरपोर्ट पर थी कड़ी सुरक्षा
दूसरा मैच कल 19 नवंबर को रांची में होना है। जिसको लेकर दोनों टीम आज रांची पहुँच चुकी हैं। 3 बजे के करीब टीम की प्लेन जयपुर से रांची पहुंची और करीब 3 :30 बजे दोपहर में दोनों टीमों के खिलाडी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बहार निकलने लगे । एयरपोर्ट पर भरी संख्या में पुलिस बल तैनात था । एंटी बम स्क्वाड डॉग स्क्वाड और कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। साथ ही भरी संख्या में दोनों टीम के प्रसंसक मौजूद थे। जो काफी समय से वहां पर आये हुए थे ताकि आपने चहिते खिलाडी को देख सके। खिलाड़ियों के बस में बैठने के बाद प्रसंशको ने खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उनके बस के पास पहुंचे और अपने पसंदीदा खिलाड़िओं का नाम पुकार रहे थे की शायद वो एक बार इधर देख लें। वहीँ आज एयरपोर्ट पर बस में बैठने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली। वहीँ न्यूजीलैंड के कप्तान टीम सऊदी ने इशारे में अपने चाहने वालों से बात भी की।

एयरपोर्ट से होटल तक थी पुलिस की निगरानी
दोनों टीम को एयरपोर्ट से होटल तक ले जाने के लिए 3 बसों का इंतजाम किया गया था। साथ ही दोनों टीम के बसों के लिए पुलिस प्रशाशन द्वारा स्काउट भी मौजूद थी, जो दोनों टीम के बसों के आगे चलते हुए होटल तक पहुंची।
कब हुआ था लास्ट मैच
बात दे की इससे पहले JSCA क्रिकेट मैदान में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का टेस्ट मैच अक्टूबर 2019 में खेला गया था ,जिसमें भारत ने 202 रन से जीत दर्ज की थी। ये तो हो गई टेस्ट की बात। अगर टी 20 की बात करे तो रांची स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का टी 20 का मैच अक्टूबर 7 2017 को खेला गया था जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। बड़े लम्बे अंतराल के बाद रांची में इंटरनेशनल मैच होना है जिससे लेकर क्रिकेटप्रेमी काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।