logo

चीनी झूठ का करारा जवाब: बर्फ से ढंकी गलवान घाटी में तिरंगा थामे दिखे भारतीय जवान

चीनी झूठ का करारा जवाब: बर्फ से ढंकी गलवान घाटी में तिरंगा थामे दिखे भारतीय जवान

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

चीन रोज ही नए-नए झूठ गढ़कर दुनिया को वरगलाता रहता है। वह इस क्षेत्र में स्वयं को सबसे ताकतवर साबित करना चाहता है। चीन ने इधर एक वीडियो समूची दुनिया में वायरल किया कि गलवान घाटी पर चीन ने कब्जा कर लिया है। वीडियो में दावा किया गया था कि जिस घाटी के लिए भारत और चीन के बीच खूनी झड़प हुई थी, वह इलाका अब उसका है। इसके बाद देश-दुनिया में हंगामा मच गया। देश में विपक्ष मोदी सरकार पर आक्रमक हो गया। क्योंकि इस वीडियो के जरिए चीन ने यह नैरेटिव सेट करने की कोशिश की कि लद्दाख में चीन मजबूत स्थिति में है। लेकिन जल्दी ही ये बात साफ हो गई कि गलवान घाटी पर चीनी दावे का जो वीडियो दिखाया जा रहा है वह LAC पर चीन की तरफ का है।

 

लेकिन चीन का यह ताजा वीडियो में अफवाह ही साबित हुआ। इस चीनी प्रोपेगेंडा के जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने असली वीडियो जारी किया है। जिसमें बर्फ से ढकी चोटी पर तिरंगे लिए जांबाज भारतीय जवान खड़े हैं। जवानों के हाथ में अमेरिका की मॉडर्न सिग 716 है। यह राइफल एक मिनट में 685 राउंड गोलियां दाग सकती है। पहले उनके हाथों में स्वदेशी इंसास दिखती थी लेकिन अब भारतीय सेना ने 72 हजार SIG 716 राइफल को शामिल किया है। सिग 716 में सेमी ऑटोमैटिग और फुली ऑटोमैटिक फीचर मौजूद हैं।