द फॉलोअप टीम, डेस्क:
भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने यांकतून में जारी वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के महिला कंपाउंड इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। ज्योति ने वर्ल्ड रैकिंग में तीसरे नंबर की तीरंदाज कोलंबिया की सारा लोपेज को 146-144 से हराया। गौरतलब है कि इससे पहले ज्योति ने मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को 148-146 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले भारत की भारतीय महिला और मिक्स्ड डबल टीम ने कपांउंड इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

महिला और मिश्रित स्पर्धा में भी जीता रजत
महिला कपाउंड टीम स्पर्धा में भारत की ज्योति, मुस्कान और प्रिया को कोलंबिया की सारा लोपेज, एलजेंड्रा यूसिक्यानो और नोरा वाल्डेज से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। कोलंबिया की टीम ने भारतीय टीम को फाइल में 229-224 से हराया था। दूसरी ओऱ भारत को मिस्क्ड डबल स्पर्धा में भी भारत को सिल्वर मेडल जीता। भारतीय जोड़ी अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरखा को कोलंबिया की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में इस जोड़ी को 145-150 से हार का सामना करना पड़ा था।

उज्जवल है भारतीय तीरंदाजी का भविष्य
गौरतलब है कि भारतीय तीरंदाजी का भविष्य काफी उज्जवल है। कुछ महीने पहले पेरिस में आय़ोजित तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय तीरंदाजों ने काफी पदक जीते थे। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे। भारत की कोमालिका बारी, अंकिता भकत और अतानु दास ने भी वहां शानदार प्रदर्शन किया था। भारत को बस ओलंपिक में पदक का इंतजार है।
