logo

Ranchi : भाजपा का आरोप- हेमंत सोरेन की सरकार में निर्दोष आदिवासियों को उतारा जा रहा मौ'त के घाट

9c8769cb-a4a3-44e0-b4f4-df93889e0d9b.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने पाकुड़ के पाकुड़िया में की गई आदिवासी महिला की हत्या की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि महिला की जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया गया है। वह सोहराय पर्व के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी। इस क्रम में आरोपी मुमताज अंसारी ने उसके कीमती जेवरात छीनने के बाद पत्थर से कूचलकर उस महिला की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर पाकुड़ की महिलाएं आक्रोशित हैं। मस्जिद के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है। 


 

निर्दोषों को मारा जा रहा 
डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में क्या हो रहा है? निर्दोष आदिवासियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। फिर भी मुख्यमंत्री चुप हैं। क्या वे भी आदिवासी विरोधी नीति को अपनाकर अल्पसंख्यकों के हितैषी बन चुके है। राज्य में कानून व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। झारखंड पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। क्या राज्य के मुख्यमंत्री आदिवासियों को सुरक्षा प्रदान करने में अक्षम साबित हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में कैसी सरकार है, जहां के मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी हैं और उनके राज में आदिवासी समुदाय के लोग ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।