logo

इरफान अंसारी बोले- देश में डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाएं प्रधानमंत्री टिकट मैं दे दूंगा

इरफान अंसारी बोले- देश में डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाएं प्रधानमंत्री टिकट मैं दे दूंगा

द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी हमेशा अपने बयानबाजियों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बीते बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगर पीएम मोदी को हिंदुस्तान में डर लग रहा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। पाकिस्तान में वह सुरक्षित रह पाएंगे। मैं पाकिस्तान जाने के लिए उनको टिकट भी दे दूंगा। 


कोई बड़ी बात नहीं है 
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि उनकी रैली नहीं हुई इसलिए वह लौट आए। फ्लाईओवर पर उनको रुकना पड़ा क्योंकि उस समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। यह कोई बड़ी बात नहीं है। पीएम मोदी क्या कहना चाहते हैं कि उनको पंजाबी मार देंगे। पंजाबी लोग बहुत मेहमान नवाजी करते हैं। पंजाबियों को बदनाम ना करें। बंगाल चुनाव के सममय वह ममता बनर्जी को दीदी ओ दीदी  कहकर मजाक उड़ा रहे थे। सभी औरतों का अपमान किया था। इसलिए बंगाल में चुनाव हार गये। 


चुनाव जीतने की स्टंट कर रहे  
इरफान अंसारी ने कहा कि गृह मंत्रालय, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, तीनों सेना से पीएम पंजाब के मामले की जांच करा लें। लेकिन कुछ भी उसमें निकालकर नहीं आएगा।  चुनाव जीतने की बस स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में वही रहेगा जो सभी राज्य के लोगों का सम्मान करेगा। पीएम मोदी सभी राज्यों के लोगों का सम्मान नहीं करते हैं।