logo

मोदी जी का बैक होना बहुत बड़ी हार, 2024 में सत्ता में नहीं हो पाऐंगे काबिजः इरफार अंसारी

15098news.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः 
अपने बयानबाजी के कारण हमेशा सुर्खियों मे रहने वाले विधायक इरफान अंसारी के कृषि कानून वापसी पर बयान का काफी इंतजार किया जा रहा था। डॉक्टर इरफ़ान अंसारी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी कर दिया है। जामताड़ा विधायक ने कृषि क़ानून को वापस लेना देश के किसानों और कोंग्रेस पार्टी कि बड़ी जीत की बताई है। उन्होंने  किसानों को बधाई  दिया है। साथ हि कहा कि शहिद किसानों को नमन करता हूं। आपकी कुरबानी यूँ हि नही जाएगी अभी तो आग़ाज़ है, अंजाम तक जाना है।


मोदी जी को फांसी नहीं होनी चाहिए
इरफान अंसारी ने  अपने बयान में कई कड़े सवाल भी सरकार पर दागे हैं। उन्होने कहा 800 किसानों की हत्या के बाद जनता ये बताए क्या मोदी जी को फांसी नहीं होनी चाहिए? अगर आप अपनी जिद में नहीं आ रहे होते तो आज हमारे किसान की जान बच गई होती। यदि पहले ही कानून वापस ले लिया होता तो आज हमारे किसान भाई जिंदा होते। उन्होने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बधाई भी दी है।