logo

इस साल चोरी हुए 1499 वाहनों को नही ढूंढ पाई झारखंड पुलिस, कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय

15803news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड में राज्यीय और अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। ये चोर वाहनों को चुराकर उन्हे कम दामों में बेच देते हैं। इधर झारखंड पुलिस साल 2021 में चोरी हुए हजारों वाहनों को अब तक नहीं ढुंढ पाई है। झारखंड पुलिस करीब 1499 वाहनों को नहीं ढूंढ पायी है । यह आंकड़ा इस साल जनवरी से लेकर अगस्त महीने तक का है। यानि जनवरी से लेकर अगस्त तक 1499 वाहनों की चोरी की गई है। इन वाहनों में बाइक, कार, ट्रक, ऑटो शामिल है।

जेल गये है अपराधी 
सक्रिय चोर गिरोह अलग-अलग जिले में हैं। बिहार, ओडिशा और बंगाल के सबसे अधिक वाहन चोर गिरोह हैं।  हाल ही में झारखंड पुलिस ने कई वाहन चोर गिरोह को पकड़ा भी है।  अपराधियों को जेल भी भेजा गया है।  
किस जिले से कितना वाहन गायब 
कोडरमा 26, रेल जमशेदपुर 01, दुमका    64, गढ़वा 10, गोड्डा 42,जामताड़ा 13, गुमला 24, चतरा 34, साहिबगंज 24, हजारीबाग 74, चाईबासा 21, पलामू 43, पलामू43, पाकुड़ 20 ,रामगढ़ 43, देवघर 87, ,खूंटी 05, सिमडेगा 11, धनबाद220, सरायकेला 59, रांची 351, गिरिडीह  57, बोकारो  144, रेल धनबाद 04, लोहरदगा 04, जमशेदपुर    117, लातेहार 01