logo

महामारी में फ्रस्टेट हो गयी है बीजेपी, पीएम के संबोधन में दिखी हताशा- सुप्रियो भट्टाचार्य

7638news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा तंज कसा है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का फ्रस्टेशन सामने आ गया। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी देश को संबोधित करने आए तो उसमें बीजेपी की हताशा दिखी। 

केंद्र ने सबकुछ राज्यों के भरोसे छोड़ दिया
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारत सरकार ने अपने सभी फैसलों का प्रायश्चित राज्यों के भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जब श्मशान बनने लगे तो केंद्र सरकार को होश आया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने सवालिया लहजे में कहा कि राज्य सरकारों का हाथ क्यों बांधा गया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट कहता है कि नॉमिनेशन नहीं बल्कि कोटेशन होगा। 

सेल का ऑक्सीजन बाहर भेजा जा रहा है
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सेल का ऑक्सीजन राज्य से बाहर जा रहा है। हमारे यहां ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी है। समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा है। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार ने टास्क फोर्स बनाया है। सरकार जरूरी दवाएं भी प्रोक्योर कर रही है। जरूरी दवा की उपलब्धता के लिए राज्य सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि हेमंत सरकार गंभीर नहीं होती तो हालात औऱ बदतर होते। विशेषज्ञ बताते हैं कि रेमडेसिवीर के नाम पर कालाबाजारी हो रही है। ये रूकना चाहिए। 

बीजेपी कर रही सरकार बदलने की बात
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्य़क्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार के सहयोग की बात की थी। पिछले कुछ घंटों में दिल्ली से ऐसा कौन सा मैसेज आ गया कि सरकार पटलने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और अधिकारी लगातार केंद्र के साथ संपर्क में हैं। सीएम की पहल राज्य में दिख रही है। हमारी पार्टी भी केंद्र के संपर्क में है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने शिकायती लहजे में कहा कि केंद्र को जो काम छह महीने पहले करना था, अब कर रही है। 

हमारी सरकार ने एंबुलेंस का रेट तय किया
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शवों को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। मोर्चरी वैन नहीं है। उन्होंने कहा कि ये समस्या डेढ़ साल की नहीं है। निजी एंबुलेंस में किसी का वश नहीं था। हमारी सरकार ने उनका रेट तय कर दिया है। ऐसे भी लोग हैं जो अपने स्तर से एंबुलेंस की निशुल्क सेवा दे रहे हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर तंज कसते हुए कहा कि सिस्टम फेल होने के पीछे उनकी सरकार है।