logo

कोडरमा: झामुमो नगर कमिटी पुनर्गठन समारोह का आयोजन, इन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

15962news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोडरमा: 

शनिवार को कोडरमा में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमिटी पुनर्गठन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन झुमरी तिलैया में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय समिति सदस्य सह नगर समिति सत्यदेव राय और पर्यवेक्षक एवं जिला समिति कामेश्वर महतो ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन माइकल कुजूर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निर्मला तिवारी, जिला समिति बिरेंदर मिश्रा और जिला समिति कोषाध्यक्ष छोटेलाल विश्वकर्मा ने भी हिस्सा लिया। 

पदाधिकारियों के नाम की घोषणा
कार्यक्रम में सर्व-सम्मति से दीपक विश्वकर्मा को झुमरी तिलैया का नगर अध्यक्ष बनाया गया। महेश वर्मा और दिलीप चंद्रवंशी को नगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया। नगर सचिव की जिम्मेदारी संजय कुमार पांडेय और मुख्तार आलम  को दी गई। सोनू खान और दयाशंकर पांडेय संगठन सचिव नियुक्ति किये गए। पंकज मोदी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गई। 

सदस्यों के नाम की घोषणा की गई
त्रिबेनी विश्वकर्मा, संतोष कुमार, अजय विश्वकर्मा चंपा तिवारी नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनैना तिवारी उषा देवी मधवा देवी आरती कुमारी रेखा देवी मो समसेर नईम खान मिस्टर खान अशोक विश्वकर्मा सोनू सिंहा रंजीत केशरी बबलू विश्वकर्मा धर्मी देवी राजू विश्वकर्मा फूलवंती देवी धीरज कुमार पाण्डेय सदद्दाम फारुख इत्यादी लोगों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।