logo

असुरक्षित तरीके से दुष्क'र्म पी'ड़ि'ता का प्रसव कराने में गई जा'न, आरोपी शिक्षक और पत्नी गिरफ्तार

14977news.jpg

द फॉलोअप टीम, गोड्डाः

देवघर जिले से मानवता को शर्म'सार करने वाली घटना सामने आई आयी है। यहां एक शिक्षक ने अपने घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्क'र्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गयी थी। लड़की का शिक्षक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर असुरक्षित तरीके से प्रसव करा दिया जिससे उसकी जान चली गई। बता दें कि आरोपी शिक्षक  गोड्डा जिले के मोतिया गांव का रहने वाला है, लेकिन वह देवघर में पदस्थापित है। आरोपी शिक्षक का नाम अभय मंडल है, इस पूरे कारनामें में अभय मंडल का साथ उसकी पत्नी सविता देवी ने दिया है।  

बच्चे की जान बच गई है

अपने कु'कृत्य को छिपाने के लिए शिक्षक ने बिना किसी को बताए पीडि़ता का श'व जला दिया। पीडि़ता अनुसूचित जनजाति से है। वह बिहार में बांका जिले के कटोरिया के गांव की रहने वाली थी। पीडि़'ता के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर गोड्डा पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि नाबा'लिग का बच्चा बच गया है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। 

मौत के बाद पिता को हुई थी खबर 

गोड्डा पुलिस मुख्यालय में रविवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री चार साल से शिक्षक अभय मंडल के घर काम करती थी। देवघर के लक्ष्मी विहार मोहल्ला में शिक्षक का घर है। दोनों आरोपी उनकी बेटी कको घर से निकलने नहीं देते थे। मौ'त होने के बाद शिक्षक ने उन्हे फोन कर बुलाया था। देवघर आने के बाद मृ'तका के पिता को पता चला कि बेटी गर्भ'वती थी और प्रसव के दौरान मौ'त हुई थी।