द फॉलोअप टीम, हैदराबादः
तेलंगाना के सिकंदराबाद क्लब में भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घंटों की कोशिश के बाद फायरबिग्रेट ने आग पर काबू पा लिया। आपको बता दें कि अभी तक आग लगने का सही कारण नहीं पता चल पाया है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। 1878 में अंग्रेजों द्वारा स्थापित सिकंदराबाद क्लब भारत के सबसे पुराने क्लबों में से एक है। यह सिकंदराबाद के केंद्र में 22 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और इसे हैदराबाद शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 'विरासत' का दर्जा दिया गया था।