logo

प्रेमी ने विवाहिता महिला पर केरोसिन छिड़क किया जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

7406news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका: 

जिले के जामा थाना क्षेत्र (Jama Police Station Area) से अजब गजब प्रेम की दास्तां सामने आ रही है। घटना मचाडीह गांव (Machadih Village) की है जहां एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को जान से मारने की नीयत से केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। घटना में विवाहिता बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय थाना को इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच जारी है। 

छह साल पहले हुई थी महिला की शादी
मामले के संबंध में परिजनों ने बताया कि छह साल पहले महिला की शादी मसलिया के हथियापाथर गांव के बिटटू मरांडी के साथ हुई थी। वो अपने मां-बाप की इकलौती बेटी है इसलिए दामाद घर-जमाई बन गया। महिला का पति ससुराल में ही खेती बाड़ी का काम देखता था। महिला दुमका में काम करती है। इसी दौरान उसकी कार्यस्थल पर ही किसी युवक से दोस्ती हो गई। मंगलवार को वो खाना खाने के बाद घर से रोजाना की तरह टहलने निकली। 

प्रेमी पर ही लगाया जलाने का आरोप
करीब दो घंटे बाद वह चीखते चिल्लाते हुए घर आई। वह काफी जली अवस्था में थी। ऐसे हालत में उसने आकर बताया कि प्रेमी ने केरोसिन डालकर जला दिया है, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। रात में एंबुलेंस से दुमका लाया गया और हालत अधिक खराब होने पर डॉक्टरों ने तत्काल उसे धनबाद रेफर कर दिया। महिला ने अपने प्रेमी के बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी है।