द फॉलोअप टीम, भोपाल:
पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। उसका गुनाह ये है कि उसने लंबी मूंछे रखी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मूंछे कटवानी पड़ेगी तो कांस्टेबल ने मना कर दिया। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। कांस्टेबल का नाम राकेश राणा है। वो पुलिस मुख्यालय (भोपाल) में बतौर चालक कार्यरत है। इस अजीब निलंबन की पूरे देश में चर्चा हो रही है। क्या राकेश का मूंछे रखना गलत है। क्या उसने किसी प्रकार की अनुशासनहीनता की। पूरा मामला आपको समझाते हैं।

कांस्टेबल राकेश राणा को निलंबित किया
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस ने मूंछे रखने के आरोप में कांस्टेबल राकेश राणा को निलंबित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय (भोपाल) द्वारा निर्गत पत्र में लिखा है कि विशेष पुलिस महानिदेशक के वाहन के चालक के तौर पर कार्यरत राकेश राणा का टर्नआउट चैक किया गया। चैक करने पर पाया गया कि उसके बाल बढ़े हुए हैं। मूंछे अजीब डिजाइन में गले पर लटकी है जिसकी वजह से उसका टर्नआउट भद्दा दिखाई पड़ता है। ये यूनिफॉर्म अनुशासनहीनता कही जायेगी।

निलंबन वाले आदेश में क्या कहा गया है!
आदेश में लिखा है कि राकेश राणा को टर्नआउठ ठीक करने के लिए मूंछे उचित ढंग से कटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसने आदेश का पालन नहीं किया और बाल तथा मूंछ जस का तस बनाये रखा। यूनिफॉर्म सेवा में अनुशासनहीना की श्रेणी में आता है, इस कृत्य का अन्य कर्मचारियों पर विपरित प्रभाव पड़ता है, राकेश राणा को तत्काल प्रवाह से निलंबित किया जाता है, नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जायेगा। इस निलंबन के आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल है।

राकेश राणा ने पूरे मामले पर क्या कहा है!
इस पूरे मामले को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने निलंबित कांस्टेबल राकेश राणा से बात की। राकेश राणा ने कहा कि मुझसे कहा गया था कि मैं अपनी मूंछों को सही आकार में कटवाऊं, लेकिन मैंने मना कर दिया। राकेश राणा ने कहा कि बीते कई वर्षों की सेवा के दौरान मुझे ऐसा करने के लिए नहीं कहा गया। मुझे लंबी पूंछे बहुत पसंद है और ये निलंबन की वजह नहीं होनी चाहिए।