logo

कल से झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, करवट लेने की तैयारी में मौसम

16816news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची का मौसम सुबह से ही साफ है, धूप खिली हुई है। हल्की-हल्की हवा चल रही है हवा में ठंडक भी है। रात में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में अंगीठी, और हिटर का सहारा ले रहे हैं। गुरुवार को भी मौसम में तेज ठंडक बनी रहेगी। अब ऐसे में मौसम फिर करवट लेने को तैयार है। 9 से 12 जनवरी तक बारिश की संभावना है। बता दें कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर से आ रही हवा के कारण होने वाला है। 


बादल छाए रह सकते हैं 
मौसम विभाग के अनुसार, आठ जनवरी को बादल छाये रह सकते हैं। नौ जनवरी को दोपहर बाद से रांची सहित पलामू, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, चतरा, रामगढ़ आदि कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 10 से 12 जनवरी 2022 तक पूरे झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ेगी।  


9 से 12 जनवरी बारिश की संभावना 
फिलहाल पूरी जनवरी सुर्यास्त के बाद ठंड और बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार आज से तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इस वजह से देश के कई हिस्से में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में चक्रवात जैसी परिस्थिति बनेगी।  झारखंड पर भी इसका असर पड़ेगा। 9 से 12 जनवरी के दौरान बादल गरजने और बारिश की भी संभावना है।