logo

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को MGM हॉस्पिटल ने किया डिस्चार्ड, जल्ट लौटेंगे रांची!

8723news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री जगरनाथ महतो पूरी तरह ठीक हो गये हैं। चेन्नई स्थित एमजीएम हॉस्पिटल से उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जून के पहले सप्ताह में वे रांची लौटेंगे। मंत्री के सचिव पवन कुमार मंडल ने ये जानकारी दी। बताया कि वे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 

सितंबर 2020 में किया गया था भर्ती
जागरनाथ महतो सितंबर 2020 में कोरोना सक्रमित हो गए थे। रांची के मेदांता में उनका इलाज चला। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रांची से चेन्नई के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा गया था। पता चला था कि उनके फेफड़े में संक्रमण काफी ज्यादा फैल गया है इसलिए उनका लंग्स ट्रांसप्लांट करना होगा। 10 नवंबर, 2020 को एमजीएम अस्पताल में जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया।

जल्दी ही रांची लौट सकतें हैं शिक्षा मंत्री
मंत्री जगरनाथ महतो लगभग चार महीनों में पूरी तरह से ठीक हो गए थे। उनको एमजीएम से डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन फिर बीच मे कुछ दिक्कतें आ गयीं थी जिस कारण उन्हें दोबारा एमजीएम में एडमिट होना पड़ा था। इस बार उनके सचिव से मिली जानकारी के मुताबिक एमजीएम अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है और जल्द ही रांची लौट सकते है। काफी दिनों से मंत्रालय का काम प्रभावित है।