logo

महिला के सिर में थूक कर मुश्किलों में घिरे हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, पढ़िए पीड़िता ने क्या बताया! 

महिला के सिर में थूक कर मुश्किलों में घिरे हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, पढ़िए पीड़िता ने क्या बताया! 

द फॉलोअप टीम, डेस्क:    

देश के मशहूर हेयर स्टाइलिश्ट जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक वायरल वीडियो के लेकर जावेद हबीब मुश्किलों में हैं। वायरल वीडियो में जावेद हबीब हबीब एक महिला के सिर में थूकते नजर आ रहे हैं। जावेद हबीब ने ये हरकत तब की जब वो महिला की हेयर कटिंग कर रहे थे। ये वाकया किसी प्रोग्राम का है जहां जावेद हबीब हेयर कटिंग का डेमो दिखा रहे थे। 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त राकेश अस्थाना को चिट्ठी लिखी है। महिला के बालों पर थूकने को लेकर जावेद हबीब पर कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने हेयर स्टाइलिश्ट जावेद हबीब को भी नोटिस भेजने का फैसला किया है। मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। 

मुजफ्फरनगर का है वायरल वीडियो
गौरतलब है कि वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जावेद हबीब स्टेज में महिला की हेयर कटिंग कर रहे हैं। नीचे ऑडिटोरिय में लोग बैठे हैं। इसी दौरान जावेद हबीब महिला के बालों में थूकते दिखाई देते हैं। उनकी इस हरकत पर लोग हंसने लगते हैं। तालियां बजाई जाती हैं। वहीं जिसके बालों में जावेद हबीब ने थूका, वो झेंप जाती है। इस बीच जावेद हबीब कहते हैं कि मेरी थूक में भी जान है यार। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। 

जावेद हबीब ने सामने आकर मांगी माफी
इधर मामले को लेकर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि केस दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जरूरी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। हालांकि, इस बीच जावेद हबीब ने सामने आकर अपनी हरकत के लिए माफी मांगी है। इस बीच उस महिला का भी वीडियो सामने आया है जिनके साथ ये शर्मनाक हरकत की गयी। 

पीड़ित महिला ने सामने आकर क्या कहा
महिला का नाम पूजा गुप्ता है। पूजा गुप्ता बड़ौत की रहने वाली हैं। एक वीडियो में पूजा गुप्ता कहती हैं कि मैं ब्यूटी पार्लर चलाती हूं। घटना वाले दिन मैंने जावेद हबीब सर का सेमिनार अटैंड किया था। सेमिनार में उन्होंने मुझे स्टेज पर हेयर कटिंग के लिए बुलाया। इसी दौरान उन्होंने ये दिखाने के लिए कि बिना पानी के भी हेयरकट करा सकते हो, मेरे साथ मिसबिहेव किया। पूजा गुप्ता कहती हैं कि आइंदा से मैं गली के नुक्कड़ पर हेयर कटिंग करा लूंगी लेकिन जावेद इबीब के सेमिनार में नहीं जाऊंगी।