logo

कैदियों को सीधा नहीं भेजा जायेगा होटवार जेल, खेलगांव में 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा

7599news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची में अब कैदियों को सीधा जेल नहीं भेजा जाएगा। बता दें कि कैदियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में रखा जाता है। हालांकि अब कैदियों को सीधा यहां नहीं रखा जायेगा। जेल भेजने से पहले कैदियों के खेलगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा जायेगा। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है। खेल गांव में कैंप बनाया गया है। 

14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा
खेलगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में कैदियों को जेल भेजने से पहले 14 दिन के क्वारंटीन किया जायेगा। क्वारंटीन सेंटर में वैसे कैदियों को रखा जायेगा जिन्हें थाने से न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेजने का आदेश दिया जाता है। खेल गांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में जेल जैसी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। यहां जेल सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ रांची पुलिस के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। 

खेलगांव क्वारंटीन सेंटर में कैदियों की जांच होगी
खेलगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर लाने के बाद कैदियों की कोरोना जांच की जायेगी। जांच के बाद कैदियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जायेगा। 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद कैदियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल जेल भेजे गए कैदियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जायेगा।