logo

UP Election 2022 : BSP में शामिल हुईं निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा, लड़ सकती हैं यूपी चुनाव

BSP में शामिल हुईं निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा, लड़ सकती हैं यूपी चुनाव

द फॉलोअप टीम, लखनऊ: 

वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने बहुजन समाज पार्टी ज्वॉइन कर लिया है। राजधानी लखनऊ में बसपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सीमा कुशवाहा ने पार्टी का दामन थाम लिया। गौरतलब है कि सीमा कुशवाहा निर्भया गैंगरेप केस की वजह से पहचानी जाती हैं। दिल्ली की निर्भया को न्याय दिलाने में सीमा कुशवाहा ने अहम भूमिका निभाई थी और दोषियों को सजा दिलवाई। 

सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं सीमा कुशवाहा
गौरतलब है कि सीमा कुशवाहा वकील होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वो महिला अधिकार के मुद्दे पर काफी मुखरता से अपनी बातें रखती हैं। पिछले साल जब हाथरस में एक नाबालिग युवती के साथ दु'ष्क'र्म और ह'त्या की वा'र'दा'त हुई थी तो सीमा कुशवाहा ने मुफ्त में उसका केस लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने आरोप भी लगाया था कि केस की वजह से उनको धमकियां दी जा रही हैं। सीमा कुशवाहा महिला अधिकार से जुड़े मसलों को लेकर हमेशा सामने आती हैं। 

निर्भया केस को लेकर लोकप्रिय हुई थीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीमा कुशवाहा ने 2012 में दिल्ली में घटी निर्भया गैं'ग'रे'प केस को हैंडल किया था। सीमा कुशवाहा ने मुफ्त में निर्भया का केस लड़ा। आरोपियों को फां'सी के फं'दे तक पहुंचाया। इस केस को लेकर सीमा कुशवाहा पूरे देश में लोकप्रिय हो गईं। जब दोषियों को फां'सी दी गई तो सीमा कुशवाहा निर्भया के माता-पिता के साथ मीडिया के सामने आईं और कहा कि न्याय हुआ। सीमा कुशवाहा राजनीतिक विषयों को लेकर भी काफी मुखर रहती हैं। खुलकर बोलती हैं।