logo

पीएम की सौग़ात: अब 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाई जाएगी गुरु गोबिन्द सिंह की जयंती

पीएम की सौग़ात: अब  'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाई जाएगी गुरु गोबिन्द सिंह की जयंती

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिन्द सिंह  (Guru Gobind Singh) की जयंती पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। अब इस जयंती को हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों के साहस के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक और ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा, "वीर बाल दिवस' वही दिन है, जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था और वो देश के लिए शहीद हो गए थे। इन दोनों महान विभूतियों ने किसी और धर्म को चुनने की बजाय मौत को चुना था।" पीएम मोदी ने इसके बाद लिखा, "माता गुजरी देवी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादों की वीरता और आदर्श भारत के करोड़ों लोगों को एक हिम्मत देती है। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। अब समय आ गया है जब लोग इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करें।"

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पीएम  के एलान का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- ‘ये निर्णय स्‍वागत योग्‍य है. साहिबजादों द्वारा दिखाया गया साहस अद्वितीय है और दुनिया भर में हर किसी को उनके इस बलिदान के बारे में जानना चाहिए। इस दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।’