logo

श्रद्धांजलि : सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री शांति देवी का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी

सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री शांति देवी का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी

द फॉलोअप टीम, भुवनेश्वर : 

सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शांति देवी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात ओडिशा के रायगड़ा जिला स्थित गुनपुर में पैतृक आवास में शांति देवी का निधन हो गया। पीएम मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी के निधन पर शोक प्रकट किया है। पीएम ने शांति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख
प्रधानमंत्री ने शांति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये लिखा कि शांति देवी जी को गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में याद किया जायेगा। उन्होंने दुखों को दूर करने और एक स्वस्थ और न्यायपूर्ण समाज बनाने बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया। पीएम ने लिखा कि मैं उनके निधन से आहत हूं। पीएम ने कहा कि मेरी संवेदना उनके परिवार और उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ है। पीएम ने दिवंगत शांति देवी के साथ एक तस्वीर भी साझा की। 

 

गरीब और बेसहारा बच्चों की आवाज थीं
शांति देवी एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उनका जन्म 18 अप्रैल 1934 को हुा था। उन्होंने कोरापुट में एक छोटा सा आश्रम शुरू किया था और बाद में रायगड़ा में सेवा आश्रम की शुरुआत की। सेवा समाज का गठन बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया था। शांति देवी ने बाद में एक और आश्रम की स्थापना की। इस आश्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों की शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और पुनर्वास की दिशा में काम किया गया।