logo

इंस्पायर्ड अवॉर्ड योजना में झारखंडी स्टूडेंट्स की भागीदारी बढ़ी, केंद्र सरकार भेजेगी कैश प्राइज

इंस्पायर्ड अवॉर्ड योजना में झारखंडी स्टूडेंट्स की भागीदारी बढ़ी, केंद्र सरकार भेजेगी कैश प्राइज

द फॉलोअप टीम, रांची: 


इंस्पायर्ड अवॉर्ड में झारखंड के स्कूली बच्चों की भागीदारी बढ़ने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की भागीदारी इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के लिए बढ़ाई गई है। ये अवॉर्ड सरकारी और निजी स्कूलों के क्लास 6 से क्लास 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होता है। सवाल ये भी है कि इस अवॉर्ड को देने का उद्देश्य क्या है। 

इस उद्देश्य से चलाई जाती है अवॉर्ड योजना
गौरतलब है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति स्कूली बच्चों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना चलाई जाती है। इस साल शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मुकाबले चयनित स्टूडेंट्स की संख्या 1 हजार ज्यादा है। इस साल इस अवॉर्ड के लिए झारखंड के विद्यार्थियों की भागीदारी बेहतर है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 900 अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया है। झारखंड राज्य से 2020-21 सत्र में 1180 प्रोजेक्ट्स को अवॉर्ड के लिए चुना गया है। ये सत्र में ये संख्या 2082 है। 

केंद्र द्वारा सीधे बैंक खाते में भेजी जायेगी राशि
गौरतलब है कि उपरोक्त 2082 बच्चों के खाते में केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कार की राशि भेजी जाएगी। इस सत्र में झारखंड के बच्चों के लिए कुल 2 करोड़ 82 हजार रुपये की बड़ी राशि भेजी जा रही है। गौरतलब है कि इस पुरस्कार की शुरुआत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) द्वारा की गई थी। इसमें स्टूडेंट्स के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जाता है।