द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
उत्तरप्रदेश के हरिद्वार में 17 और 19 दिसंबर को हुई धर्म संसद में एक धर्म विशेष के विरुद्ध हिंसक उकसावे की बात सामने आई थी। काफी विवाद के बाद इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया था। पांच सदस्यीय टीम की अगुवाई देहरादून के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश उपाध्याय कर रहे हैं। टीम ने काम करना भले शुरू कर दिया हो, लेकिन अबतक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इधर, ताजा खबर है कि धर्म संसद में हिंसक उकसावे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जनहित याचिका दाखिल की है। जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई के लिए हामी भर दी है। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कपिल सिब्बल की दलीलों पर गौर किया है।

कपिल सिब्बल ने बताया कि सीजेआई ने कहा कि ठीक है, हम मामले पर सुनवाई करेंगे। हम मुश्किल दौर में जी रहे हैं जहां देश में ‘सत्यमेव जयते' का नारा बदल चुका है। हैरत है कि घृणा वाले भाषण देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
हरिद्वार के कार्ष्णि घाट पर आयोजित महायज्ञ में साधु-संतों से कहा कि एक ‘सनातन वैदिक राष्ट्र' बनाने के लिए बलिदान दें। पंच दशनाम अखाड़ा के यती नरसिंहानंद और निरंजनी अखाड़ा की साध्वी अन्नपूर्णा भी महायज्ञ को आयोजित करने वालों में शामिल थे। इन दोनों के खिलाफ भी धर्म संसद मामले में प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।