logo

पीएम आवास योजना  को- ऑर्डिनेटर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लाभुक को लगवा रहा था कार्यालय के चक्कर

पीएम आवास योजना  को- ऑर्डिनेटर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लाभुक को लगवा रहा था कार्यालय के चक्कर

द फॉलोअप टीम, रांची: 
एसीबी ने गुरुवार को रांची के चान्हो प्रखंड कार्यालय में पीएम आवास योजना के को- ऑर्डिनेटर किशोर कुजूर को गिरफ्तार किया है। किशोर कुजूर को एसीबी ने दो हजार घूस लेते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सिलगाई पंचायत के एक लाभुक से आवास योजना की राशि के भुगतान के लिए किशोर 2 हजार रुपए की घूस मांग रहा था। इस बात की जानकारी लाभुक ने ACB को दे दी। जिसके बाद टीम उसे गिरफ्तर कर लिया और रांची ले आई।


पहली किस्त मिलनी थी लाभुक को 
इरशाद अंसारी नामक व्यक्ति पीएम आवास योजना का लाभुक है। उसे 40 हजार रुपये की पहली किस्त मिलनी थी। जिसे देने के एवज में को-ऑर्डिनेटर किशोर कुजूर उससे 2 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था। नहीं देने पर राशि के लिए चक्कर लगवा रहा था। इसकी शिकायत इरशाद ने (ACB) से कर दी। 

नाटक कर पकड़ गया किशोर को 
एसीबी (ACB) की टीम पूरी प्लानिंग से पहुंची। स्कॉर्पियो खराब होने का बहान कर प्रखंड कार्यालय के बाहर खड़ी हो गई। इराशाद ने पैसा देने के लिए किशोर को बाहर बुलाया। किशोर ने जैसे ही पैसे लिया ACB की टीम उसे पकड़ लिया।