logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा North East

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा North East

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

21वीं सदी का ये दशक मणिपुर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पहले की सरकारों ने बहुत समय गंवा दिया। अब हमें एक पल भी नहीं गंवाना है। हमें मणिपुर में स्थिरता भी रखनी है और मणिपुर को विकास की नई ऊंचाई पर भी पहुंचाना है। और ये काम, डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले, 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है। ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है। हमने पूर्वोत्तर के लिए ‘एक्ट ईस्ट’ का संकल्प लिया है। ईश्वर ने इस क्षेत्र को इतने प्राकृतिक संसाधन दिये हैं, इतना सामर्थ्य दिया है। यहां विकास की, टूरिज्म की इतनी संभावनाए हैं। नॉर्थ ईस्ट की इन संभावनाओं पर अब काम हो रहा है। पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा है। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मणिपुर (Manipur) में 4,800 रुपये की 22 परियोजनाओं की शुरुआत करते समय कहीं। पीएम मणिपुर (Manipur) और त्रिपुरा (Tripura) की यात्रा पर हैं।

 

 

क्या कहा पीएम मोदी ने 

मैं जब प्रधानमंत्री नहीं बना था, उससे पहले भी अनेकों बार मणिपुर आया था। मैं जानता था कि आपके दिल में किस बात का दर्द है। इसलिए 2014 के बाद मैं दिल्ली को, भारत सरकार को आपके दरवाजे पर लेकर आ गया। हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे नॉर्थ ईस्ट में दिख रही है, मणिपुर दिख रही है। आज मणिपुर बदलाव का एक नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक बन रहा है। मणिपुर देश के लिए एक से एक नायाब रत्न देने वाला राज्य रहा है। यहाँ के युवाओं ने, और विशेषकर मणिपुर की बेटियों ने पूरी दुनिया में भारत का झण्डा उठाया है, गर्व से देश का सर ऊंचा किया है। विशेषकर आज देश के नौजवान, मणिपुर के खिलाड़यों से प्रेरणा ले रहे हैं। मणिपुर blockade state से इंटरनेशनल ट्रेड के लिए रास्ते देने वाला स्टेट बन गया है।


बराक नदी पर बने इस्पात पुल का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर 75 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बराक नदी पर इस्पात पुल बनाया गया है जिसका आज पीएम मोदी ने उद्घाटन किया।पीएम ने 1,850 करोड़ रुपए की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 2,950 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं की नींव रखी। 1,850 करोड़ रुपए की 13 परियोजनाएं मणिपुर में सड़क बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, आवासीय, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इसमें 1,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले पांच राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े प्रजेक्ट्स की नींव रखना शामिल है। ये मणिपुर में कोनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।