logo

पीएम ने रखी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला, कहा-UP में पहले होता था जमीन हथियाने का टूर्नामेंट

पीएम ने रखी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला, कहा-UP में पहले होता था जमीन हथियाने का टूर्नामेंट

द फॉलोअप टीम, मेरठ: 

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि मेरठ, मेजर ध्यानचंद का कर्मस्थल था। केंद्र ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम उनके नाम पर रखा और अब मेरठ का खेल विश्वविद्यालय मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया जाता है। गौरतलब है कि इसी वर्ष हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम रख दिया गया था। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी थे। 

प्रतिवर्ष 1 हजार खिलाड़ियों के मिलेगा प्रशिक्षण
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये यूनिवर्सिटी युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय खेल सुविधा मुहैया करवायेगी। यहां से प्रत्येक साल 1000 से ज्यादा लड़के और लड़कियां ग्रेजुएट होंगे। पीएम ने कहा कि यहां अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी करवा जायेगी। ऐसा बीजेपी शासन में संभव हुआ है। पीएम ने कहा कि पहले प्रदेश में केवल अपराधी और माफिया खेलते थे। यहां अवैध रूप से जमीन हथियाने का टूर्नामेंट खेला जाता था। अब वास्तविक खेल होगा। 

खेल उपकरण निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत
पीएम ने कहा कि खेल उपकरण निर्माण के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से विभिन्न खेल कलस्टरों का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनईपी लागू होने में खेलों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल भी अब विज्ञान, गणित या अन्य अध्ययनों की श्रेणी में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये एक समर्पित विषय भी होगा। 

मेजर ध्यानचंद यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी
गौरतलब है कि मेरठ जिले में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है। कुल 91 एकड़ के एरिया में तकरीबन 700 करोड़ रुपये की लागत से यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है। यहां सिंथेटिक, हॉकी, फुटबॉल, टेनिस, रनिंग, कबड्डी, बॉस्केटबॉल और हैंडबॉल कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। विश्वस्तरीय स्वीमिंग पुल भी बनाया जा रहा है। यहां खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जायेगा। ओलंपिक सहित इस तरह की प्रतियोगिता की तैयारी कराई जायेगी।