logo

28 दिसंबर को UP आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, IIT कानपुर का 54वां दीक्षांत समारोह होगा स्पेशल

28 दिसंबर को UP आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, IIT कानपुर का 54वां दीक्षांत समारोह होगा स्पेशल

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर आएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 28 दिसंबर को यूपी के कानपुर आएंगे। यहां वो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी यहां कई और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

आईआईटी कानपुर का 54वां दीक्षांत समारोह
प्रधाममंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम कानपुर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना और बीना-पटकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन भी करेंगे। पीएमओ ने बताया है कि प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे। गौरतलब है कि 356 किमी लंबी बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना की क्षमता तकरीबन 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। 

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन होगा
गौरतलब है कि यूपी चुनाव से पहले कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पहले फेज की शुरुआत हो जायेगी। इसेक लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी में खींचतान भी देखी जा रही है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी उसके द्वारा शुरू की गई परियोजना का क्रेडिट ले रही है। पहले फेज में मेट्रो आईआईटी-कानपुर से मोतीझील तक मेट्रो चलेगी। इसकी दूरी 9 किमी होगी। फिलहाल कानपुर में 3 डिब्बों वाली 1 मेट्रो ट्रेन होगी। 

पीएम मोदी ने दीक्षांत समारोह पर मांगा सुझाव
इस बीच दीक्षांत समारोह में भाग लेने तथा संबोधन के बारे में पीएम मोदी ने लोगों से सुझाव मांगा है। पीएम ने लिखा कि मैं इस महीने की 28 तारीख को दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए आईआईटी कानपुर जाने को उत्सुक हूं। ये एक उत्कृष्ट संस्थान है। संस्थान नें विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं सभी को सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।