logo

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इसकी खासियत जान लीजिए

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इसकी खासियत जान लीजिए

द फॉलोअप टीम, मेरठ: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यूपी के दौरे पर हैं। वे मेरठ पहुंचे हैं। मेरठ में पीएम मोदी ने शहीद स्मारक का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने यहां सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मेजर ध्यानचंद यूनिवर्सिटी का उद्घाटन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज मेरठ में मेजर ध्यान स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि मेजर ध्यानचंच स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना मेरठ के सरधना तहसील अंतर्गत सलावा में की गई है। यूनिवर्सिटी का निर्माण 700 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूनिवर्सिटी में युवाओं को सभी तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिया जायगा।  नेशनल औ इंटरनेशनल प्रतियोगिता के आदार पर स्नातक की डिग्री भी दी जायेगी। यूनिवर्सिटी में बैचल डिग्री इन स्पोर्ट्स, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, परास्नातक, एमफिल और पीएचडी का कोर्स भी होगा। 

मेजर ध्यानचंद यूनिवर्सिटी की खासियत
मिली जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी में एक साथ 540 पुरुष और 540 महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि इस यूनिवर्सिटी का निर्माण 91 एकड़ जमीन में की गई है। इसमें इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, सिंथेटिक हॉकी मैदान, ओलंपिक स्तरीय स्वीमिंग पूल, फुटबॉल मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबाल, कोर्ट, कबड्डी कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम्नेजियम हॉल, शूटिंग रेंज, स्क्वैश जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, क्याकिंग एंड कैनोइंग, टर्फ मैदान, साइक्लिंग ट्रैक औऱ योगा हॉल का निर्माण किया गया है। इसमें पारंपिक खेलों से जुड़े प्रशिक्षण भी दिये जायेंगे। गंगनहर में रोविंग और राफ्टिंग की भी ट्रेनिंग भी दी जायेगी। यूनिवर्सिटी में एक विशाल मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण भी करवाया गया है। 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिहाज से खास
गौरतलब है कि आगामी कुछ महीनों में यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। 2 दिन पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा था कि सभी पार्टियां इस बात पर सहमत है कि यूपी विधानसभा चुनाव करवाया जाना चाहिए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव का आयोजन किया जा सकता है। बीजेपी ने सत्ता में वापसी के लिए सारी ताकत झोंक दी है। इस लिहाज से भी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्घाटन काफी मायने रखता है। इससे पहले भी पीएम मोदी यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कर चुके हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी लोकार्पण किया गया।