logo

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम से सुरक्षा चूक के बारे में ली जानकारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम से सुरक्षा चूक के बारे में ली जानकारी

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले। राष्ट्रपति ने पीएम से कल पंजाब में उनके काफिले में सुरक्षा चूक के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति ने गंभीर चूक पर चिंता व्यक्त की है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई है। बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने के लिए जाते समय कल पीएम मोदी का काफिला हुसैनीवाला के पास एक फ्लाईओवर में करीब 20 मिनट तक रुका रहा था। कहा जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की थी।

 

इधर पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए गुरुवार को एक हाई लेवल कमिटी का गठन कर दिया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी मामले में पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमलावर है और इसे साजिश बता रही है। प्रधानमंत्री पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।