द फॉलोअप टीम, रांचीः
देश-विदेश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पांव पसार रहा है। संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है ऐसे में झारखंड के पास जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन तक नहीं है। अब तक विदेश और दूसरे राज्यों से आने वाले 40 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनका सैंपल भुवनेश्वर भेजा गया है। कुछ सैंपल तो पिछले महीने 28 नवंबर को भेजे गये थे लेकिन उसकी रिर्पोट अब तक नहीं आयी है। इससे ओमिक्रॉन को लेकर डर बढ़ रहा है।

रिपोर्ट पेंडिंग है
28 नवंबर के बाद 12 दिसंबर को भी नौ सैंपल भुवनेश्वर भेजा गया है। 3 दिन पहले कोडरमा से 10 और रांची से 19 सैंपल भेजे गए। किसी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। दरअसल भुवनेश्वर में कई राज्यों से सैंपल जांच के लिए आते हैं इसलिए यहां से रिर्पोट आने में देर होती है। ऐसे में अगर राज्य के पास अपना मशीन होगा तो रिर्पोट के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
कुछ मरीज ठीक भी हो गये।

हाईकोर्ट ने दी हिदायत
जिन मरीजों का सैंपल भेजा गया है, उनमें से अधिकतर ठीक हो गये हैं। गौरतलब है कि मशीन ना होने की वजह से हाईकोर्ट लगातार राज्य सरकार को खरी-खोटी सुना चुका है। भाजपा भी लगातार राज्य सरकार को मशीन की वजह से निशाना बना रही है लेकिन किसी बात का सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। हाईकोर्ट स्वास्थ्य विभाग को बार-बार मशीन की जल्द खरीदारी करने की हिदायत दे रहा है।