logo

हॉकी में गोल्ड जीते तो हर खिलाड़ी को मिलेंगे 2.5 करोड़ रुपये, जानिए! किस राज्य ने किया एलान

11372news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप स्टेज के 5 में से 4 मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुकी है। महिला हॉकी टीम  ने शनिवार को सुबह-सुबह दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया। इससे पहले महिला टीम ने आयरलैंड को हराया था। महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। पुरुष टीम ने तो ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड, जर्मनी, अर्जेंटीना और जापान को हराया है। एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया से मिली है।

पंजाब सरकार ने किया है बड़ा एलान
अब भारतीय हॉकी टीम को लेकर बड़ा एलान किया गया है। ये एलान पंजाब सरकार ने किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि यदि हॉकी टीम ओलंपिक में गोल्ड जीतकर आती है तो टीम इंडिया में शामिल पंजाब के खिलाड़ियों को राज्य सरकार की तरफ से ढाई करोड़ रुपये मिलेंगे। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हॉकी खिलाड़ियों को गोल्ड जीतने पर ढाई करोड़ रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि पहले सभी खिलाड़ियों को मिलाकर कुल ढाई करोड़ रुपया दिए जाने की बात थी। 

पंजाब के 20 खिलाड़ी ओलंपिक्स में शामिल
गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक्स खेलने गई महिला और पुरुष हॉकी टीम को मिलाकर पंजाब के कुल 20 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 11 खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 40 साल बाद ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का कारनाम किया है। टीम से पदक की उम्मीद है। टीम गोल्ड जीतती है या नहीं, वो आगे के प्रदर्शन पर निर्भर करता है लेकिन ओलंपिक्स खेल रहे खिलाड़ियों के लिए ये घोषणा वाकई मोटिवेशन का काम करेगी। खिलाड़ियों की स्थिति अच्छी होगी। 

पुरूष हॉकी टीम ने किया है शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि लंबे अर्से बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम  ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने ग्रुप स्टेज में पांच में से 4 मुकाबले जीते हैं। ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम ने 1980 के बाद से इस गेम में कोई पदक हासिल नहीं किया। यदि टीम इस बार पदक जीत पाने में कामयाब होती है तो ये भारतीय हॉकी के लिए पुनर्जन्म जैसा होगा।