logo

गणतंत्र दिवस : 24 की बजाय 23 जनवरी से ही शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह, इस वजह से लिया गया फैसला

321e92f5-5f0e-461f-b49b-377871df4c6a.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

ये जनवरी का महीना है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाना है। आमतौर पर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 24 जनवरी से होती है लेकिन इस बार से प्रत्येक साल 23 जनवरी से ही गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। 

23 जनवरी से होगी समारोह की शुरुआत
सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस साल से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 23 जनवरी से की कर दी जायेगी। गौरतलब है कि 23 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पड़ती है। भारत की स्वाधीनता में सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद करने तथा उनका सम्मान करने के लिए ये फैसला लिया गया। 

सुभाष चंद्र बोस के पोते ने फैसले पर क्या कहा
सरकार के इस फैसले पर अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस की प्रतिक्रिया सामने आई है। चंद्र कुमार बोस ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का वास्तव में सम्मान करने के लिए उनकी विचारधारा को समझना चाहिए। उन पर अमल करना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज विभाजनकारी राजनीति देश को तोड़ ही है। नेताजी की झांकी नहीं होगी तो गणतंत्र दिवस परेड बेमानी होगी।