logo

दूल्हा-दुल्हन के साथ लूटपाट, शादी में मिले आभूषण लेकर भागे अपराधी

2852news.jpg
द फाॅलोअप टीम, हाजीपुर
शादी के बाद विदा हुई दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ सभी बारातियों को लूटने का एक मामला प्रकाश में आया है। लड़की विदा करा बारात अपने घर लौट रही थी। इस बीच 20-25 की संख्या में आए अपराधियों ने बस और दूल्हे की कार को रोका और लूटपाट करना प्रारंभ कर दिया। यह घटना महुआ के सुंदर नगर के पास की बतायी जा रही है।  

दुल्हन से लूट लिए गहने
दूल्हे की कार रोक अपराधियों ने लूटपाट की। इस दौरान दुल्हन के सभी गहने लेकर अपराधी फरार हो गए। दुल्हन ने जो गहना पहन रखा था उसे भी अपराधियों ने नहीं छोड़ा। इस दौरान जब दूल्हे ने विरोध किया तो उसकी अपराधियों ने पिटाई भी कर दी। 

बारातियों से भी की लूटपाट
अपराधियों ने बाराती बस को भी रोकर लूटपाट किया। बारातियों के साथ मारपीट की। इस दौरान बस में तोड़फोड़ किया। इस घटना के बाद बाराती दहशत आ गए और इधर-उधर भागने लगे। बारात जमशेदपुर से सराय के पताड़ गांव में मनोज सिंह के यहां आयी थी। 

लड़की के पिता ने लूटपाट से किया इनकार 
इधर लड़की के पिता ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है। लड़की के पिता मनोज ने बताया कि दरवाजा लगने के समय डांस करने को लेकर बारातियों और कुछ ग्रामीणों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर बारातियों के लौटने के दौरान ग्रामीणों ने मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए। इसको लेकर केस दर्ज कराया गया है।